Breaking News

देश मना रहा है 73 वां  गणतंत्र दिवस, राजपथ पर भव्य परेड

26 Jan, 2022 635

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

आज यानी 26 जनवरी 2022 को पूरा देश अपना 73 वां  गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022)  मना रहा है. हर कोई इस राष्ट्रीय पर्व के जश्न में डूबा हुआ है। बता दें कि आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को देश का संविधान लागू (26 January Celebration) हुआ था। इस खास मौके पर हर साल की तरह इस बार भी राजधानी दिल्ली के राजपथ (Delhi Gantantra Diwas Parade) पर भव्य परेड निकाली जा रही है। 73 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर दिल्‍ली में भारत की आन-बान और शान की बेहतरीन झलक देखने को मिलेगी। इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) नैशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे और जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश के संवेदनशील जगहों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड जल्द शुरू हो चुकी है। सबसे पहले सशस्‍त्र सेनाओं की झांकियां निकल रही हैं। देश अपने अत्याधुनिक हथियारों और मिसाइलों का प्रदर्शन कर रहा है।

कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुए इस समारोह में इस बार ऐसी कई चीजें हैं जो पहली बार की जा रही हैं. जैसे कि इस बार के गणतंत्र दिवस पर देश में पहली बार नये राजपथ पर परेड का आयोजन किया जा रहा है. इस बार परेड आधे घंटे की देरी से शुरू हो रही है और इस बार के समारोह में 'अबाइड विद मी' की धुन नहीं बजेगी. दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय में भी गणतंत्र दिवस पर  तिरंगा फहराया गया.

इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे।तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी पटना में तिरंगा फहराते हुए। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

अन्य खबरे