देश में लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोना का ग्राफ
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना की तबाही लगातार जारी है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83,809 नए मामले सामने आए और 1,054 मौतें हुई हैं. देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 49,30,237 हो गई है जिसमें 9,90,061 सक्रिय मामले हैं. देश में कोरोना वायरस से अबतक 38,59,400 लोग रिकवर हो चुके हैं. कोरोना से देश में कुल मरने वालों की संख्या 80,776 हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक़ 14 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,83,12,273 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10,72,845 सैंपल कल टेस्ट किए गए. राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 799 नए मामले सामने आए, 50 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 7 मौतें हुईं. राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,04,937 है जिसमें 17,468 सक्रिय मामले, 86,212 ठीक हो चुके मामले और 1,257 मौतें शामिल हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हम दिल्ली में कोविड के लिए प्रतिदिन 60 हजार टेस्ट कर रहे हैं. दिल्ली में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर प्रतिदिन 3 हजार टेस्ट हो रहे हैं. ये संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोमवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,540 नए कोरोना के मामले, 2,110 रिकवरी और 15 मौतें दर्ज की गई. सक्रिय मामलों की संख्या अब 30,486 है, जबकि 79,813 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं. राज्य में मरने वालों की संख्या 454 है. बता दें कि अब भी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ मौजूद है, बावजूद लोग घरों से काम के लिए निकलने को मजबूर हैं.