धारा 370 को खत्म करने के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
धारा 370 जब जम्मू-कश्मीर में लागू किया गया तब विरोधियों ने जमकर विरोध किया और आज भी उनका विरोध जारी है, मगर जम्मू-कश्मीर के विशेष प्रावधानों को समाप्त करने वाले धारा 370 को निरस्त करने के खिलाफ ग्रीष्म अवकाश की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। यह सुनवाई गर्मियों की छुट्टियों के बाद जुलाई में होगी। वरिष्ठ वकील शेखर नाफड़े ने मामलों की जल्द सुनवाई की मांग की थी। सीजेआई ने कहा कि ये पांच जजों के संविधान पीठ का मामला है। शेखर नाफड़े ने पहले अगले हफ्ते सुनवाई की मांग की, लेकिन बाद में कहा कि इसे गर्मियों की छुट्टियों के बाद सुना जा सकता है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर नई परिसीमन प्रक्रिया का मामला भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर परिसीमन प्रक्रिया को चुनौती दी गई है। याचिका में परिसीमन अधिसूचना पर रोक लगाने की मांग की गई है। यह याचिका जम्मू-कश्मीर निवासियों ने दाखिल की है। देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला किसके पक्ष में आता है!