Breaking News

नए साल पर नवजात शिशुओं के पैदा होने के मामले में भारत शीर्ष पर

01 Jan, 2021 883

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नए साल 2021 के शुरू में ही नवजात शिशुओं के जन्म की संख्या ने दुनिया के कई देशों को पीछे छोड़ दिया है. पूरी दुनिया में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बच्चों ने नए साल पर जन्म लिया। यूनीसेफ ने एक आंकड़ा जारी करते हुए यह जानकारी दी। यूनीसेफ ने साल के पहले दिन पैदा होने वाले बच्चों के आंकड़े जारी किए। आंकड़े के अनुसार, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2021 को दुनियाभर में 3,70,000 बच्चे जन्म ले सकते हैं। इस मामले में भारत सबसे आगे है। टॉप 10 देशों में भारत के अलावा चीन, नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, इथोपिया, अमेरिका, इजिप्ट, बांग्लादेश और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो शामिल है। भारत में 1 जनवरी 2021 को 59,995 बच्चों का जन्म हुआ। चीन में 35,615, नाइजीरिया में 21,439, पाकिस्तान में 14,161 , इंडोनेशिया में 12,336, इथोपिया में 12,006, अमेरिका में 10,312, इजिप्ट में 9,455, बांग्लादेश में 9,236, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में 8,640 बच्चे पैदा हुए। बता दें कि भारत लगातार विकास के रास्ते पर अग्रसर है, ऐसे में नवजात शिशुओं के जन्मदर ने साफ़ कर दिया है कि भारत के मुकाबले अनेक देश इस मामले में पीछे हैं.  

अन्य खबरे