Breaking News

नए साल पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने दी बधाई

01 Jan, 2022 706

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नववर्ष की बधाई देते हुए सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के अपने पुराने वीडियो को ट्वीट करते हुए नववर्ष 2022 पर सभी को बधाई देते हुए लिखा, 2022 की बधाई। यह वर्ष सभी के जीवन में ढेर सारी खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। पीएम मोदी ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि हम प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुएं और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए और भी अधिक मेहनत करें। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि आप सभी को वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह साल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। वहीं BJP ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 2021 में मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए 2022 में भी नए भारत के निर्माण का कार्य जारी रहने का दावा करते हुए लिखा है कि भाजपा, 2021 की उपलब्धियां बेमिसाल। 2022 में भी नया भारत, नए लक्ष्य के साथ, नए पथ पर अग्रसर होने को तैयार। बता दें कि नए साल में भी कोरोना का कहर बना हुआ है। 

अन्य खबरे