Breaking News

नेपाल के बाद लखनऊ दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

13 May, 2022 636

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की यात्रा पर जा रहे हैं. वहां से लौटते के बाद वे 16 मई को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी रात्रि भोजन सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ करेंगे और इस दौरान योगी कैबिनेट के मंत्री भी उनके साथ रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी कैबिनेट के मंत्रियों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है और इसकी रिपोर्ट सीएमओ में जमा करनी होगी. जिन मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होगी, उन्हें ही पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को कुशीनगर जाएंगे. जहां वह पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जाएजा लेंगे.  जानकारी के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पीएम मोदी 16 मई को नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जा रहे हैं. जहां से लौटते वक्त वह शाम को लखनऊ में रुकेंगे और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भोजन करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है और इसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सीएम योगी के साथ राज्यसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा कर सकते हैं. क्योंकि बीजेपी का पूरा फोकस ज्यादा में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर है. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के साथ रात्रि भोज में योगी कैबिनेट के मंत्री भी शामिल होंगे. 

अन्य खबरे