Breaking News

पहलवानों ने की अमित शाह से मुलाकात

05 Jun, 2023 784

संवाददाता/in24 न्यूज़.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से पहलवानों (wrestlers) की मुलाक़ात हुई है। भारतीय कुश्ती महासंघ यानी WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पहलवान की मुलाकात बेहद अहम है। हालांकि, इस बैठक के दौरान क्या बात हुई, इसे लेकर सरकार या पहलवानों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब पहलवानों ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए पांच दिनों का समय दिया था। खबर है कि शनिवार को हुई शाह और पहलवानों के बीच बैठक देर रात दो घंटों से ज्यादा समय तक चली। इसमें रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच शामिल हुए थे। इनके अलावा स्टार रेसलर विनेश फोगाट भी प्रदर्शन में जमकर आवाज उठाती नजर आ रही हैं। पहलवान सरकार पर भी कार्रवाई में देरी के आरोप लगा चुके हैं। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते रहे हैं।

अन्य खबरे