Breaking News

पांच अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन कर सकते हैं पीएम मोदी

19 Jul, 2020 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया जल्द ही भूमि पूजन से शुरू होने की दिशा में अग्रसर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कर सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पांच अगस्त पीएम मोदी के अयोध्या जाने की संभावना है। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। आपको बता दें कि पांच अगस्त को हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्र पक्ष द्वितीय का दिन है। प्रधानमंत्री के अलावा भूमि पूजन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे। बता दें कि इससे पहले अयोध्या में शनिवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि श्रीरामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा और इसमें पांच गुंबद होंगे। राम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है.  

अन्य खबरे