Breaking News

पाकिस्तानी ड्रोन पर की बीएसएफ ने फायरिंग

15 Mar, 2023 572

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंकी देश पाकिस्तान (Pakistan) की हरकतें लगातार सामने आती रहती हैं। आए दिन  पाकिस्तान ड्रोन (drone) की मदद से भारतीय सीमा में नशे के कारोबार को बढ़ावा देता रहता है। वहीं हर बार उसको मुंह की खानी पड़ती है। इसी के चलते आज फिर फिरोजपुर के ममदोट क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन को देखा गया और जिस पर बीएसएफ के जवानों ने 30 गोलियां दागी। यह घटना रात साढ़े दस बजे के करीब बताई जा रही है, जहां ममदोट स्थित डीआरडी नाथ बीएसएफ (BSF) की पोस्ट के पास ड्रोन को देखा गया। फिलहाल बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवान उक्त एरिया की छानबीन कर रहे हैं। आशंका है कि ड्रोन के जरिए हेरोइन या हथियार की खेप फेंकी गई है। भारतीय सीमा के ऊपर ड्रोन मंडराने की पुष्टि थाना लक्खा के बहराम के प्रभारी बच्चन सिंह ने की है। बता दें पाकिस्तान के अनेक संदिग्ध ड्रोन को पहले भी बीएसएफ के जवान गिरा चुके हैं।

अन्य खबरे