Breaking News

पाकिस्तान का भेजा मेड इन चाइना ड्रोन BSF ने पकड़ा

18 Dec, 2021 824

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब के फिरोजपुर में कम ऊंचाई पर उड़ रहे एक हेक्साकॉप्टर (ड्रोन) को शुक्रवार रात BSF के जवानों ने पकड़ लिया। BSF से मिली जानकारी के मुताबिक, यह ड्रोन मेड इन चाइना यानी चीन का बना हुआ था और पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसा। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। BSF ने बताया कि अमरकोट में सीमा चौकी पर गश्ती कर रही एक टीम को रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर गुंजन की आवाज सुनाई दी। इसके बाद एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन कम ऊंचाई पर उड़ता दिखा। यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर की दूरी पर और सीमा सुरक्षा बड़ा से 150 मीटर की दूरी पर था। इसके बाद इसे BSF ने अपने कब्जे में ले लिया।  BSF  की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 17 दिसंबर की रात करीब 11:10 बजे बॉर्डर आउट पोस्ट के सतर्क जवानों ने अमरकोट में एक ड्रोन का पता लगाया और उसे मार गिराया। यह ड्रोन सीमा सुरक्षा बाड़े से करीब 150 मीटर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 300 मीटर की दूरी पर था। शीर्ष अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। बरामद किया गया ड्रोन मेड इन चाइना है। सतर्क BSF के जवानों ने एक बार फिर से सीमा पार अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ तलाशी अभियान के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह ड्रोन मादक पदार्थ भेजने के लिए इस्तेमाल किया गया था या फिर सीमा पार से हथियार पहुंचाने के लिए। मामले में अधिक जानकारी का फिलहाल इंतजार है। जाहिर है इसके पीछे पाकिस्तान का खतरनाक मंसूबा है।

अन्य खबरे