Breaking News

पाकिस्तान के सीज़ फ़ायर से भारत सख्त

15 Nov, 2020 616

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

आतंकी देश पाकिस्तान लगातार सीज़ फायर का उल्लंघन करता रहा है, मगर अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. भारत ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने निर्दोष नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाया। इसकी कड़े शब्दों मे निंदा की गई है। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से त्यौहारों के समय नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी करके शांति भंग किया जाना और हिंसा भड़काना निंदनीय बताया गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज दी अफेयर्स को विदेश मंत्रालय द्वारा तलब किया गया था। उनके समक्ष पाकिस्तान के संघर्ष विराम का अकारण उल्लंघन करने को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में पाकिस्तान का निरंतर सहयोग रहता है. इसपर भी विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जताया। बता दें कि जैसलमेर में जवानों के बीच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दुश्मनों को इशारा कर चुके हैं.  

अन्य खबरे