पीएम मोदी से की मोर ने दोस्ती
संवाददाता/in24 न्यूज़.
इस देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर है और राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनकी देश के राष्ट्रीय पक्षी मोर के साथ स्पेशल दोस्ती देखने को मिल रही है. यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वह वीडियो में मोर को दाना चुगाते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने इस वीडियो के साथ एक कविता भी लिखी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री आवास पर ही वह मोर रहता है. पीएम मोदी को देखते ही वह मोर उनके पास आ जाता है. कई बार मोर पीएम मोदी के बाग में दिखाई दे चुका है. पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम के साथ-साथ ट्विटर पर भी शेयर किया है. पीएम मोदी पहले भी अपने प्रकृति प्रेम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं. इससे पहले वह अपने बगीचे में योगा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेटर कर चुके हैं. इस वीडियो को देखकर भी लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जाहिर है इस दोस्ती का मतलब बहुत प्यारा है.