पूरे देश में गरीब कहीं भी राशन कार्ड से राशन ले सकेंगे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लॉकडाउन के कारण आम इंसान को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ा. गरीबों को भोजन के लिए परेशान होना पड़ा. इस समस्या को देखते हुए अब मोदी सरकार ने अपने घरों से बाहर रहने वाले यूपी, बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. अब वह अपने राशन कार्ड से कहीं भी राशन ले सकते हैं. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर राशन पोर्टेबिलिटी की अनुमति दे दी है. इसके बाद अब देश के 17 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना लागू हो गई है.इस योजना के तहत नए राज्यों में उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया है. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने इसका ऐलान किया. जो नए पांच राज्य इस योजना से जुड़े है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दमन तथा दीव को शामिल किया है. पहले यह योजना 12 राज्यों में लागू थी. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, झारखंड, केरल, हरियाणा, त्रिपुरा, कर्नाटक, राजस्थान, तेलंगाना आदि राज्य शामिल थे. केंद्र सरकार ने इस योजना से नए जुड़े पांचों राज्यों को 1 मई से इस पर अमल करने के लिए कहा गया है. इस योजना से देशभर के 60 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा. वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन कार्ड की राष्ट्रीय स्तर पर पोर्टेबिलिटी कार्यान्वयन के काम की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने राष्ट्रीय क्लस्टर के साथ इन पांच नए राज्यों की अपेक्षित तकनीक तैयारियों का जायजा लिया.