पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि आज
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजीव गांधी को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने राजीव गांधी की एक फोटो ट्वीट कर कहा है कि सत्य, करुणा और प्रगति। इसके अलावा राहुल गांधी वीर भूमि स्थल भी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। तभी एक महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट के जरिए राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। इस घटना में आत्मघाती महिला धनु सहित 14 अन्य व्यक्ति मारे गए थे और यह संभवत: पहला आत्मघाती विस्फोट था जिसमें किसी बड़े नेता की जान गई थी। बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने थे।