बच्चे पैदा करने में नए साल में भारत ने बनाया रिकॉर्ड
संवाददाता/in24 न्यूज़.
हर कोई औलाद चाहता है. मगर दुनिया की बात की जाए तो भारत ने बच्चे पैदा करने के मामले में दुनिया भर को पछाड़ दिया है. गौरतलब है कि एक जनवरी 2020 के दिन पूरे दुनिया में नया साल काफी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान दुनियाभर में नए साल का जश्न मना. भारत मेें भी नए साल के दिन लोगों ने खूब मस्ती की. नए साल के दिन भारत ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसके आस-पास दुनिया का कोई देश नहीं है. संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के मुताबिोक, साल 2020 की पहली तारीख को दुनियाभर में 386,000 बच्चों ने जन्म लिया. इसमें भारत ने रिकॉर्ड कायम किया. भारत में नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को 69,000 बच्चों ने जन्म लिया. भारत के बाद चीन का नंबर आता है जहां 44,760 बच्चों ने जन्म लिया. तीसरे नंबर पर नाइजीरिया का नंबर आता है. नाइजीरिया में साल के पहले दिन 20,210 बच्चे पैदा हुए. पाकिस्तान चौथे नंबर पर है, जहां 14,910 बच्चों ने जन्म लिया. इंडोनेशिया पांचवे नंबर पर है, जहां 13,370 बच्चे साल के पहले दिन पैदा हुए. छठे नंबर पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका (11,280), सातवें पर कांगो (9,400), आठवें पर इथोपिया (9,020) और नवें नंबर पर बांग्लादेश (8,370) का नाम है. यूनिसेफ ने एक प्रेस रिलीज कर यह जानकारी दी. यूनसेफ ने बताया कि भारत में हर दिन लगभग 69 हजार बच्चे पैदा होते हैं. जन्म का पहला दिन बच्चे और मां दोनों के लिए जोखिम वाला होता है. इसी दिन आधी मृत्यु दर दर्ज की जाती है. 40 फीसदी बच्चों की मौत जन्म के दिन ही हो जाती है. साल 2020 में दुनिया में सबसे पहले जो बच्चा पैदा हुआ. वह फिजी का है जिसका जन्म 12.10 बजे हुआ.