Breaking News

बिहार के राज्यपाल के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,नौ गंभीर रूप से घायल

17 Apr, 2023 621

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बिहार (Bihar) के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) के काफिले में शामिल एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वैशाली में हादसा इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। इस घटना में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल का काफिला मुजफ्फरपुर जा रहा था तब ही हाजीपुर में काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी का अचानक टक्कर एक ऑटो से हो गया। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ का काफिला पटना से मुजफ्फरपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। उस दौरान हाजीपुर के भगवानपुर स्थित रतनपुरा के पास काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों ही गाड़ियों के परखचे उड़ गए। वही, ऑटो और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर सवार कुल नौ लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की हालत नाजुक है। गनीमत है कि राज्यपाल की गाड़ी को कोई भी नुकसान नहीं हुआ है   और यह बड़ी राहत की बात है। 

अन्य खबरे