Breaking News

भारत-पाक सीमा के पास मिले बीएसएफ को हैंड ग्रेनेड और कारतूस

15 Feb, 2023 618
<p style="text-align: justify;">संवाददाता/in24 न्यूज़.<br /> आर्थिक रूप से कंगाल होने के बावजूद पाकिस्तान (Pakistan) सुधरने का नाम नहीं ले रहा है और उसने अपनी नापाक गतिविधियों को जारी रखा है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर चोंकी बुर्ज (Chunky Burj) के पास बीएसएफ (BSF) की 183 बटालियन को 1 हैंड ग्रेनेड और 15 कारतूस जर्जर हालत में बरामद हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाम के समय जब बीएसएफ जवान सफाई कर रहे थे तो अचानक उन्हें 1 हैंड ग्रेनेड और 15 कारतूस मिले। वहीं बीएसएफ भिंडी सैदा थाने (Bhindi Saida Police Station) की पुलिस को ग्रेनेड और कारतूस सौंपे हैं। इसके बाद बीएसएफ भी अलर्ट हो गई है और जांच अभियान शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि हाल ही में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था।</p>

अन्य खबरे