मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, कहा - कार्रवाई न होने पर हम करेंगे कार्रवाई।
20 Jul, 2023
2968
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मणिपुर में हाईकोर्ट के आदेश के बाद भड़की हिंसा के बीच मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले के गांव फिनोम से आए यौन हिंसा के एक वीडियो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. वही इस वीडियो को लेकर देश की सर्वोच्च न्यायालय यानि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड कराने संबंधी वीडियो से बेहद व्यथित है. और यह पूरी तरह अस्वीकार्य है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार से फौरन कदम उठाने और उसे यह बताने का निर्देश दिया है कि मामले में क्या कार्रवाई की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे मे कहा कि हम सरकार को कार्रवाई के लिए थोड़ा समय देंगे। और अगर कोई जमीनी कार्रवाई नहीं होती है. तो हम खुद कार्रवाई करेंगे। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया है. पीठ ने केंद्र और राज्य सरकार से फौरन कदम उठाने और उसे यह बताने का निर्देश दिया है.
बता दें कि यह घटना 4 मई की है लेकिन वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर समेत पूरे देश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं. महिलाओं के अधिकार को लेकर इस प्रकार की घटना आत्मा को हिला देने वाली हैं. यह संविधान के अधिकारों का हनन है. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वह बहुत ही डिस्टर्ब और आहत हैं. मणिपुर का वीडियो आत्मा को झकझोर देने वाला है. वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है. आरोप है कि महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया महिलाओं को बचाने के लिए आया तो उसको भी उसकी हत्या कर दी गई वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने को बताया है