Breaking News

मन की बात में बोले पीएम मोदी आप भी बनें कोविड वारियर्स

26 Apr, 2020 834

संवाददाता/in24 न्यूज़.

लॉकडाउन और कोरोना वायरस की महामारी के हालात देखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से अपने मन की बात की. पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से देश के लोगों से संवाद किया। उन्होने  देश के सभी नागरिकों से कोरोना की लड़ाई में अपना सहयोग करने की अपील की है। उन्होने कहा कि कोरोना वारियर्स बन कर अपना सहयोग दें। उन्होने कहा कि देश का हर नागरिक अपने अपने तरीके से कोरोना की लड़ाई में अपना सहयोग कर रहा है। पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा, को ध्यान में रख कर साथ-साथ चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने कुछ न कुछ करने की ठान ली है। भारत अपनी संस्कृति के अनुरूप कोरोना के संकट का सामना कर रहा है। उन्होने इस बात पर जोर दिया कि हर नागरिक अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। मास्क पहनकर रहें, क्योंकि ये हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। अगर बीमारी से बचना है तो मास्क लगाइए। बेहतर होगा कि गमछा का इस्तेमाल करें। उन्होने लोगों से साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील की । उन्होने कहा कि जगह-जगह थूकना बंद करें और देश को साफ रखें। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने देश की अच्छी बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। जब दुनिया के दूसरे देश हमारे गुणों का बखान करते हैं तब हम इस पर ध्यान देते हैं। पीएम मोदी ने लोगों को अक्षय तृतीया की बधाई दी। साथ ही अक्षय तृतीया के माध्यम से लोगों को बताया कि कैसे अक्षय रहा जा सकता है। उन्होने कहा कि जैन परंपरा के लिये भी बेहद खास दिन है। उन्होने कहा कि आज कुछ नया दिन है। तो फिर क्यों न अपनी धरती और देश को अविनाशी बनाया जाए। पीएम मोदी ने इस दौरान रमजान पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि रमजान को संयम, सेवा का माध्यम बनाएं, साथ ही स्थानीय प्रशासन के नियमों का पालन करें। लोगों से उन्होने कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए रमजान मनाएं । साथ ही उम्मीद जताई कि ईद तक कोरोना से लोगों को राहत मिल जाएगी। पीएम मोदी ने कोरोना वैिश्विक महामारी के बीच लोगों से आग्रह किया कि अति आत्म-विश्वासी न बनें, लोग ये न सोचें कि उन्हे कोरोना नहीं होगा। कोरोना जैसी महामारी को हल्के में लेने की जरूरत नहीं है, लिहाजा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अंत में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में समझाते हुए कहा कि दो गज की दूरी सबके लिए ज़रूरी.

अन्य खबरे