Breaking News

मुंबईकरों को बेस्ट प्रशासन की सौगात, आज से शुरू हुई इलेक्ट्रॉनिक डबल डेकर बस

13 Feb, 2023 594

साक्षी शर्मा/in24 न्यूज़ 

 

          मुंबई की दूसरी लाइफलाइन कही जानेवाली बेस्ट बस में आए दिन लाखों यात्री सफर करते है। अपने इन यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए बेस्ट प्रशासन अपने बस में कई बदलाव कर रही है। जहां मुंबई में पहले सिर्फ इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत की गई थी जिसको यात्रियों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीँ अब मुंबई में मशहूर डबल डेकर बसें इलेक्ट्रिक अवतार में मुंबई की सड़कों पर उतार दी गई है। इस बार नए रूप में वातानुकूलित यह मुंबई की नहीं बल्कि देश की पहली इलेक्ट्रॉनिक डबल डेकर बस की श्रेणी में शामिल हैं। बसों को कुर्ला से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और सीएसटी रोड से सांताक्रुज़ तक और कुछ अन्य मार्गों के बेड़े के रूप में चलाने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।भविष्य में रुट को विस्तार करने की सरकार की योजना है। डबल डेकर बस आने के बाद मुंबईकरों को यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। मुंबई के किसी भी इलाके में जाने के लिए बेस्ट की बसें सबसे आसान और किफायती होती है। 

देश की पहली डबर डेकर बस होने के कारण इसकी हर एक डिज़ाइन के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की मंजूरी लेनी पड़ी। डबल डेकर बस में यात्रियों के लिए काफी सुविधा दी गई है जैसे की इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस में सिंगल के बजाय दो सीढियाँ होंगी जिससे यात्रियों को चढ़ने या उतरते समय आसानी होगी। बसों में अच्छा सस्पेंशन, सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक इंडिकेटर होंगे साथ ही कुछ बसों में टैप इन, टैप-आउट सुविधा भी होगी। इस डबल डेकर बस में 90 यात्रियों की क्षमता होंगी। आपको बता दे, यह डबल डेकर बस हैदराबाद स्थित स्विच कंपनी ने बनाया है। इस मॉडल का नाम स्विच ईआईवि22 है, जिसमें 231 किलोवाट की बैटरी है जो एक चार्ज में 250 किमी तक सफर देगी। स्विच कंपनी को इसी तरह बेस्ट द्वारा 200 एसी बसें सेवा बनाने का ऑर्डर दिया गया है। 
          पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती दामों को देखते हुए सरकार द्वारा ज़्यादा से ज़्यादा इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स पर ज़ोर दिया जा रहा है। यह बस आने के बाद एक बार फिर फ्यूल की बढ़ती कीमतों से राहत पाने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अगस्त में ही डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखा दी गई थी जिसकी शुरुआत आज से हो गई है।  

अन्य खबरे