मोदी सरकार जल्द ही कर सकती है बड़े राहत पैकेज की घोषणा
मोदी सरकार जल्द ही बड़े राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है. बता दें कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार लॉकडाउन के दौरान राहत पैकेज का दूसरा डोज देने की तैयारी में है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसी सिलसिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह भी कहा जा रहा है कि यह राहत पैकेज 8 से 9 लाख करोड़ का हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि सरकार जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा कर सकती है. सूत्रों का यह भी कहना है कि इस बार राहत पैकेज में किसी बड़ी पॉलिसी की घोषणा नहीं होगी, बल्कि कई चरणों में इसका ऐलान होने की संभावना है. सरकार के सामने इस समय कोविड बैंड, राजकोषीय घाटा बढ़ाने, डेफिसिट को मोनेटाइज करने जैसे विकल्प हैं. हालांकि कोई अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है. कोविड-19 के लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन जारी है और अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है. ऐसे में इंडस्ट्रीज की ओर से दूसरे राहत पैकेज की मांग की जा रही है. पहले राहत पैकेज में सरकार ने गरीबों पर फोकस किया था. मोदी सरकार आज की बैठक के बाद दूसरे राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है. बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों में यह जारी भी हो सकता है. उद्योग जगत ने सरकार से 8 से 9 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की है, जिसमें गरीबों और समाज के निचले तबके के अलावा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और उन सेक्टर्स पर होगा जिन पर लॉकडाउन की सर्वाधिक मार पड़ी है.