राजौरी में दो आतंकी ढेर
संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में लगातार मुहीम जारी है। उसी कड़ी में आज राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह थन्नामंडी इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए जबकि दो आतंकवादियों के अभी वहां छिपे होने की खबर हैं। भारत और पाकिस्तान के गत फरवरी में संघर्षविराम के लिए सहमत होने के बावजूद लगभग 140 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए एलओसी के उस ओर स्थित शिविरों में इंतजार कर रहे हैं। नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ढांचा अभी भी बना हुआ है। अधिकारी ने साथ ही कहा कि सेना नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों में लगभग 140 आतंकवादियों की मौजूदगी को देख रही है, जो संभवतः जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन मजबूत घुसपैठ रोधी ढांचे ने उन्हें अब तक सफल नहीं होने दिया है। बता दें कि आनेवाले दिनों में भी सुरक्षाबल की नज़र आतंवादियों को पकड़ने या मुठभेड़ में ढेर करने की है।