Breaking News

रूस में विजय दिवस में शिरकत के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को रवाना

22 Jun, 2020 801

संवाददाता/in24 न्यूज़।
रूस में विजय दिवस में शिरकत केके लिए आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे के लिए मास्को रवाना हो गए. वहां राजनाथ सिंह मॉस्को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में शिरकत करेंगे. बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित होने वाली ये परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 75वीं वर्षगांठ के उपलब्ध में आयोजित कराई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर रूस के अधिकारियों से बातचीत करेंगे. गौरतलब है कि रक्षा मंत्री की ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं. बता दें कि सिंह की इस यात्रा के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 23 जून को रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय विदेश मंत्री वार्ता की मेजबानी करेंगे. ऐसे में देखा जा सकता है कि मॉस्को भारत और चीन के बीच बढ़े तनाव के दौरान अहम भूमिका निभा सकता है. बता दें कि पिछले कुछ सप्ताह से मॉस्को की ओर से नई दिल्ली के साथ कई बार बातचीत की गई है. वहीं रूस के भी रिश्ते चीन के साथ बीते कुछ समय में ठीक हुए हैं जिसकी वजह चीन पर अमेरिकी प्रतिबंध है. क्योंकि चीन के व्यापार का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका से भी जुड़ा है. इसके अलावा नई दिल्ली का मॉस्को के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का इतिहास रहा है. 2017 में दोकलम विवाद के दौरान, बीजिंग में रूसी राजनयिकों को चीन सरकार द्वारा इस मुद्दे पर जानकारी दी गई थी. गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए विवाद के दो दिन बाद रूस में भारत के राजदूत डी बाला वेंकटेश वर्मा और रूस के उप विदेश मंत्री इगोर मोर्गुलोव के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई थी. 

अन्य खबरे