Breaking News

शिमला के ज्योरी में भारी लैंडस्लाइड

06 Sep, 2021 669

संवाददाता/in24 न्यूज़।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के पास भूस्खलन की घटना हुई है। इस घटना के बाद कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में जुटी हुई है। किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बता दें कि इससे पहले नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें 20 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लोगों के शवों को निकालने का काम किया गया था।  जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूट चुका है। भारी भूस्खलन से कई टन मलबा और चट्टानें नदी में गिर गईं थीं। इससे पानी का बहाव दो घंटे के लिए रुक गया था और जलस्तर 20 गुना ज्यादा बढ़ गया। अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए नदी के किनारे बसे तडंग, जसरथ, नालडा और जुंडा गांव के सहमे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए थे। बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थीं।

अन्य खबरे