Breaking News

सट्टेबाजी और लत लगने वाले ऑनलाइन गेम पर लगेगा बैन

13 Jun, 2023 677

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सट्टेबाजी (betting) अब ऑनलाइन (Online) तक पहुंच गया है। भारत में तीन प्रकार के ऑनलाइन गेम्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। केंद्रीय आईटी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने इसकी जानकारी दी है। इसके लिए नए नियमों का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि गेम्स का क्लासिफिकेशन कैसे होगा। ऑनलाइन गेमिंग की लत के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में गेम्स के जरिए धर्म परिवर्तन की भी एक घटना सामने आई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार हमने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर एक फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसमें हम देश में तीन प्रकार के गेम्स की अनुमति नहीं देंगे। वर्तमान में गूगल का प्ले स्टोर और एपल का ऐप स्टोर दो प्रमुख एप्लिकेशन स्टोर हैं, जो नई घोषणा से प्रभावित होंगे। सट्टेबाजी, हानिकारक और लत लगने वाले गेम बैन होंगे। बता दें कि आजकल जहां ऑनलाइन गैस के प्रमोशन हो रहे हैं ऐसे में इनपर प्रतिबंध लगना बड़ी बात होगी।

अन्य खबरे