Breaking News

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने पर आज हो सकता है फैसला

22 Apr, 2020 762

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर होने वाली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि बैठक में कोरोना संकट पर कुछ अहम फैसले लिये जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने पर अहम निर्णय लिये जा सकते हैं। ऐसी भी चर्चा है कि इसे मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन साफ तौर पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। वहीं इससे पहले भी मंहगाई भत्ता बढ़ा कर 17 से 21 फीसदी किया गया था। लेकिन कोरोना संकट के चलते देश का राजस्व पर गहरा असर पड़ा है। ऐसे में महंगाई भत्ता पर क्या निर्णय होगा इसको लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। कोरोना संकट के चलते अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगर सरकारी कर्मचारियों और पेशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है तो सरकारी खजाने पर अच्छा खासा बोझ बढ़ जाएगा। क्यों कि केन्द्रीय कर्मंचारियों और पेशनधारियों की अच्छी खासी तादाद देश में है। वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार देश में करीब 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं और करीब इतने ही पेंशनधारी भी देश में हैं।

अन्य खबरे