साल के अंतिम मन की बात के लिए पीएम मोदी ने मांगे सुझाव
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश को सम्बोधित करते हैं। इस महीने 25 दिसंबर को पीएम मोदी आकाशवाणी के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करेंगे और इसके लिए उन्होंने लोगों से सुझाव मांगे हैं। पीएम मोदी रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से रूबरू होंगे। इसके लिए उन्होंने देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि 2022 की आखिरी मन की बात इस महीने की 25 तारीख को होगी। मैं कार्यक्रम के लिए आपका सुझाव प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं। मेरा आपसे आग्रह है कि नमो ऐप, माईगोव पर लिखें या 1800-11-7800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें। बता दें कि आगामी रविवार को प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम वर्ष 2022 का अंतिम है।