सेना ने पाकिस्तानी आतंकी बाबर को किया ढेर, एक जवान शहीद
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान लगातार आतंक को बढ़ावा देने का काम किया है, मगर उसके एक आतंकी को भारत में सेना द्वारा ढेर कर दिया गया है। कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जोकि गुरुवार सुबह तक चली। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी की पहचान 2018 से शोपियां और कुलगाम में सक्रिय पाकिस्तानी नागरिक बाबर के रूप में हुई है। उक्त आतंकी से एक एके राइफल, एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हुआ है। साथ ही सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को परीवान इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। घेरा सख्ता होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बाबर को मार गिराया।कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी बाबर मारा गया है। जिसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। सेना के तीन जवान और दो नागरिक घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है।