हिंदू पक्ष के हक में आया श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद का मामला
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज वाराणसी के श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी मस्जिद (Shringar Gauri-Gyanvapi Masjid) मामले में फैसला हिंदू पक्ष के हक में आया है. कोर्ट ने इस केस के सुनवाई के लायक बताया है. फैसला वाराणसी जिला अदालत के जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने सुनाया है. अदालत का फैसला आने के बाद ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया आनी भी शुरू हो गईं. आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया,'कंकर-कंकर मेरा शंकर, मैं लहर-लहर अविनाशी हूं, मैं काशी हूं-मैं काशी हूं-मैं काशी हूं. वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'ज्ञानवापी मामले में मुकदमे की सुनवाई के संबंध में वाराणसी कोर्ट के आदेश का स्वागत करता हूं. यह हिंदुओं की बहुत बड़ी जीत है. भाजपा नेता और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट किया,' बम-बम बोल रहा है काशी. बाबा सबका भला करें. हर हर महादेव. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान भाजपा के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा फैसले के बाद ट्वीट किया,'शिव ही सत्य है. बता दें कि इस फैसले का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा था.