Breaking News

15 हज़ार के लिए कोरोना मरीज की लाश डेढ़ महीने तक अस्पताल में पड़ी रही

02 Jul, 2021 937
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के आतंक से जुड़ी झकझोर देने वाली एक खबर यूपी के हापुड़ से आई है।  इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। सिर्फ 15 हजार रुपए के लिए करीब ढाई महीने तक कोरोना पॉजिटिव का शव अस्पताल में पड़ा रहा। एनजीओ की मदद से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इलाज के लिए उसे मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई थी। अस्पताल ने मृतक की पत्नी को शव देने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की गई। मृतक की पत्नी के पास अस्पताल को देने के लिए पैसे नहीं थे। पैसों का इंतजाम करने वो हापुड़ आ गई। पैसों का इंतजाम नहीं हुआ तो वह अपने 2 बच्चों को साथ लेकर अपने गांव चल गई। इस तरह से शव को अस्पताल में रखे हुए ढाई महीने बीत गए। जब ढाई महीने बाद भी कोई शव लेने नहीं आया तो मेरठ अस्पताल ने उसे हापुड़ स्वास्थ्य विभाग को भिजवा दिया। स्वास्थ्य विभाग ने 3 दिन पहले शव को जीएस मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया और प्रशासन के सहयोग से परिजनों की तलाश की। परिजनों का पता चलने पर शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद एनजीओ के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सबके सामने आ गई।

अन्य खबरे