Breaking News

26/11 की 13वीं बरसी, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

26 Nov, 2021 833

संवाददाता/ in24 न्यूज़ 

आज मुंबई हमले (mumbai terror attack) की 13वीं बरसी है. 26 नवंबर साल 2018 वो काला दिन था जब पूरा देश मुंबई में हुए आतंकी हमले से सिहर उठा था. 26/11 हमले की बरसी के मौके पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (bhagat singh koshyari) ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (ajit pawar), राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (aditya thackeray) और पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे.

आपको बता दें कि मुंबई के आतंकी हमले को नाकाम करने के अभियान में मुंबई पुलिस एटीएस और एनएसजी के 11 लोग वीरगति को प्राप्त हुए थे उस दिन मुंबई शहर को आतंकियों ने झकझोर कर रख दिया रोने हर तरफ कोहराम मचा रखा था शहर के हर हिस्से में दहशत और मौत का मातम साफ तौर से नजर आ रहा था चारों तरफ चाही त्राहि मची हुई थी आतंकियों के खिलाफ मुंबई में 11 ठिकानों पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की थी और आखिरकार पाकिस्तान से आए सभी आतंकियों को एनएसजी के जवानों ने मार गिराया.

अन्य खबरे