आतंकियों पर सेना का जबरदस्त प्रहार!
जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। वहीं एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। फिलहाल इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है। ये एनकाउंटर त्राल के नादिर गांव में चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में लश्कर के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था।
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार घाटी में आतंक का सफाया किया जा रहा है। पुलवामा के बाद अब त्राल में आतंकियों पर करारा प्रहार किया गया है। वहीं शोपियां में सुरक्षाबलों के विशेष ऑपरेशन के तहत मंगलवार को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। इन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने जिन पथेर केलर इलाके में घेर लिया था। जिसके चलते इस ऑपरेशन को ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में मारे गए लश्कर के एक आतंकी का नाम शाहिद कुट्टे था, जो शोपियां का रहने वाला था और आठ मार्च 2023 को लश्कर में शामिल हुआ था।
बता दें कि भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने त्राल के नादेर को चारों ओर से घेर लिया जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों पर फायरिंग किया गया। गौरतलब है कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के पोस्टर शोपियां के कई इलाकों में लगाए गए थे। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये इनाम देने का भी ऐलान कर रखा है। सेना ने पहलगाम में मासूम पर्यटकों की मौत के गुनहगार पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज कर दी है।