"/>
Breaking News

BREAKING NEWS : मथुरा में दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

15 Jun, 2025 282

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज दरवाजा इलाके में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक पुराना टीला अचानक खिसक गया, जिससे वहां बने पांच मकान मलबे में तब्दील हो गए। हादसे के समय मकानों में रह रहे परिवारों और पास में काम कर रहे मजदूरों समेत करीब एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

अब तक मलबे से चार लोगों को निकाला गया है, जिनमें दो बच्चियां भी शामिल हैं। दोनों सगी बहनें बताई जा रही हैं, जो अपनी नानी के घर आई हुई थीं। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासन द्वारा राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है और एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की तैयारी है।

अन्य खबरे