सिर्फ ₹3000 देकर पूरे साल टोल फ्री? ये कैसे मुमकिन है!
टोल प्लाज़ा पर लगने वाली भीड़ और वेटिंग टाइम से हर कोई परेशन है से परेशान हो जाते है तो ये खबर आपके लिए है सोचिये काश कोई ऐसा सिस्टम हो जाए जहाँ बिना रुके सफर किया जा सके… और अब वो ख्वाहिश हकीकत बनने जा रही है ! और आपके लिए एक बड़ी खबर है दरअसल केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2025 से एक नया FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जाएगा, जिसकी कीमत ₹3,000 होगी। यह पास निजी गैर-व्यावसायिक वाहनों (जैसे कार, जीप, वैन आदि) के लिए मान्य होगा। यह या तो एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक (जो भी पहले पूरा हो) वैध रहेगा। इस पास के जरिए लोग देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना रुकावट यात्रा कर सकेंगे।
नियम और प्रक्रिया:
पास को सक्रिय/नवीनीकृत करने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI या MoRTH की वेबसाइट पर एक लिंक उपलब्ध होगा।
यह नीति खासतौर पर 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं से जुड़े पुराने मुद्दों को सुलझाने के उद्देश्य से लाई गई है।
टोल भुगतान की प्रक्रिया को एक ही लेन-देन में सरल और सहज बनाया जाएगा।
इसके फायदे:
टोल प्लाज़ा पर प्रतीक्षा समय कम होगा।
जाम और विवाद की स्थिति में कमी आएगी।
लाखों निजी वाहन चालकों को मिलेगा तेज, सरल और बेहतर यात्रा अनुभव।