अगली फिल्म में राधे बनकर सलमान आएंगे
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सलमान खान की फिल्मों का इंतज़ार करनेवालों के लिए सुखद खबर है कि अपनी अगली फिल्म में सलमान खान राधे के रूप में खुद को पेश करेंगे. गौरतलब है कि फिल्म वांटेड के बाद एक बार फिर सलमान खान और प्रभुदेवा की जोड़ी दबंग 3 को लेकर आ रही है. फिल्म इस साल 20 दिसंबर को रिलीज होगी. वहीं सलमान खान अपनी कॉप ड्रामा फिल्म दबंग 3 की शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करने में लगे हुए हैं. वहीं इस बीच ऐसी भी खबर है कि सलमान और प्रभु देवा तीसरी फिल्म के लिए भी तैयारी कर रहे हैं. संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह से कन्नी काटने के बाद सलमान जल्द ही अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करने वाले हैं. जो कि अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. इस फिल्म के लिए सलमान और प्रभुदेवा सोहेल खान से बात भी कर चुके हैं. खबरों की मानें तो फिल्म का नाम राधे होगा. फिल्म का ये नाम सलमान खान की फिल्म तेरे नाम से लिया गया है. माना जा रहा है कि फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान और प्रभुदेवा की जोड़ी से सजी ये तीसरी फिल्म किसी कोरियन फिल्म का हिंदी रिमेक होगा. जिसके नाम और डिटेल से जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा.