Breaking News

अपनी फोटो वायरल होने से भड़कीं अनुष्का शर्मा

07 Jan, 2021 1044

संवाददाता/in24 न्यूज़,  
जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कोई न कोई तस्वीर लगातार सामने आती रहती है. हाल ही में विराट और अनुष्का कहीं ब्रेकफास्ट करने गए और फोटोग्राफर्स ने उन्हें वहां भी कैप्चर कर लिया और उनकी फोटो क्लिक कर ली. जोकि अनुष्का को बिल्कुल पसंद नहीं आई. उन्होंने अपनी प्राइवेसी का उल्लंघन करने पर मीडिया हाउस पर अपना गुस्सा फूटा. दरअसल हुआ यूं कि हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहनी के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुई थीं. जहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आ रहे थे. इस दौरान उनकी तस्वीर क्लिक कर ली गई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई. जोकि काफी वायरल हुई. यही बात अनुष्का को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है. अनुष्का शर्मा में वो तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. जिसपर उन्होंने लिखा कि फोटोग्राफर्स और पब्लिकेशन से कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी वो हमारी प्राइवेसी में दखल देना जारी रखे हुए हैं, दोस्तों इसे अभी बंद करो. बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा ने वोग मैग्जीन के लिए प्रिमैटर्निटी फोटोशूट करवाया था. जो काफी वायरल हुआ था. इस तस्वीर में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपने होने वाले बच्चे के परवरिश के बारे में बात की थी. वो फरवरी में मां बन सकती हैं.  बता दें कि अनुष्का और विराट के फैंस आनेवाले मेहमान का इंतज़ार कर रहे हैं.

अन्य खबरे