Breaking News

अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे संजय दत्त, पांच साल के लिए मिला वीसा

26 Aug, 2020 800

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दत्त परिवार इन दिनों अनेक संकटों का सामना कर रहा है. मगर जब से खबर आई कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को लंग कैंसर है तब से परिवार की परेशानी और भी बढ़ गई. अब अपने इलाज के लिए संजय यूएस जाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, संजय दत्त को लंग कैंसर है। संजय को कैंसर का पता चलते ही उन्होंने यूएस के वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। हालांकि शुरुआत में उन्हें क्लीयरेंस मिलने में मुश्किल आ रही थी क्योंकि वह 1993 ब्लास्ट के दोषियों में से एक हैं। उनके एक करीबी दोस्त ने उनको मेडिकल ग्राउंड्स पर पांच साल का वीजा दिलवा दिया है। अब उम्मीद है कि वह अपनी पत्नी मान्यता और बहन प्रिया के साथ न्यूयॉर्क जाकर कैंसर का इलाज करवाएंगे। गौरतलब है कि संजय दत्त की मां नरगिस दत्त को भी 1980 और 1981 में कैंसर हुआ था। उनको भी इसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। सिर्फ वह ही नहीं ऋषि कपूर, मनीषा कोइराला और सोनाली बेंद्रे ने भी इसी अस्पताल में इलाज करवाया है। बहरहाल, संजय दत्त जल्द ही अपने इलाज के लिए परिवार के साथ न्यूयॉर्क जाने की तैयारी में लग गए हैं.

अन्य खबरे