Breaking News

अब कंगना रनौत भी कोरोना की चपेट में

08 May, 2021 992
संवाददाता/in24 न्यूज़. 

कोरोना का खतरनाक वायरस बॉलीवुड की अनेक हस्तियों को अपनी चपेट में ले चुका है. अब खबर है कि वो कंगना रनौत भी इसकी चपेट में आ गई हैं. उनकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. उन्होंने इसकी जानकारी अपने इंस्टा पर दी है. उन्होंने बताया कि खुद को क्वारंटीन कर वो कोविड दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं. इसके अलावा कंगना अपने इंस्टाग्राम पर ऑक्सीजन सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर जमकर जमकर नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि भारत को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है, इसे ईश्वर से डर की जरूरत है. शर्म आती है इन गिद्धों पर. कंगना ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि इतने चोर हैं इस देश में, ऑक्सीजन की नहीं इमान की जरूरत है इंसानियत को. गौरतलब है कि हाल ही में कंगना के खिलाफ पश्चिम बंगाल के उल्टाडांगा में एफआईआर दर्ज की गई थी. यह एफआईआर टीएमसी नेता ऋजु दत्ता ने दर्ज कराई थी और उन्होंने कंगना पर राज्य में दंगे भड़काने की कोशिश का आरोप लगाया था. जिसपर कंगना ने प्रतिक्रिया दी है और वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. बता दें कि देश में कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है.

अन्य खबरे