Breaking News

अब राखी के शौहर आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप

12 Feb, 2023 730

संवाददाता/in24 न्यूज़.
प्यार के साइड इफ़ेक्ट से इनदिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) लगातार जूझती दिखाई दे रही हैं। राखी के पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) की हरकतें भी लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है, वहीं, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक  ईरान (Iran) की एक स्टूडेंट ने आदिल पर रेप का मामला दर्ज करवाया है। राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मैसूर में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। आदिल के खिलाफ ईरान की एक छात्रा ने मैसूर के वीवी पुरम थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है। आदिल के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417,420, 504 और 506 के तहत दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक स्टूडेंट मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी। आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं। बता दें कि आदिल पर राखी सावंत ने भी कई गंभीर आरोप लगा रखे हैं।

अन्य खबरे