Breaking News

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ़, कहा - नेता नहीं लीडर हैं मोदी

25 Dec, 2021 947

संवाददाता/in24 न्यूज़

 

 

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय (vivek oberoi) ने एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) की जमकर तारीफ़ की है. विवेक ओबेरॉय का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक राजनेता नहीं बल्कि एक लीडर के तौर पर काम करते हैं. दरअसल विवेक ओबेरॉय पहुंचे थे मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के इंदौर (indore) शहर जिसे देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का तमगा हासिल हुआ है. यहां पहुंचकर विवेक ओबेरॉय ने एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया।

 

इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने विवेक ओबेरॉय से पीएम मोदी और उनके रिश्तों के बारे में सवाल पूछ लिया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, वे पीएम मोदी को 6 साल से जानते हैं. उन्होने ये भी कहा कि वे पीएम मोदी में एक राजनेता की नहीं बल्कि एक लीडर की क्वालिटी देखते हैं, क्योंकि वे सब को साथ लेकर चलते हैं. इसी बीच जब उनसे राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

 

आपको बता दें कि विवेक ओबेराय पीएम नरेंद्र मोदी की बायोग्राफी पर बनी फिल्म में भी काम कर चुके हैं, जिसे लेकर विवेक ओबेरॉय काफी चर्चा में थे.

अन्य खबरे