Breaking News

एचआईवी ग्रस्त बच्चों संग मोनी की क्रिसमस

26 Dec, 2019 1188

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

क्रिसमस हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है. बॉलीवुड की अभिनेत्री मोनी रॉय इस बात को बखूबी जानती हैं कि क्रिसमस के मौके पर बच्चों को खुश कैसे रखा जाए और शायद इसीलिए इन मासूम चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए मौनी सांता के अवतार में नजर आईं। मोनी को हाल ही में एक एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) में सांता के रूप में देखा गया। यह एनजीओ उन बच्चों के लिए है जो ह्युमन इम्युनोडेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) संग पैदा हुए हैं। मौनी सोमवार को यहां पहुंचीं और पूरी शाम उन्होंने इन बच्चों संग खूब मस्ती की। मोनी ने कहा कि एचआईवी और इसे लेकर लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में जागरूकता फैलाया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस गलत अवधारणा को मिटाए जाने की जरूरत है कि एड्स छूने से फैलती है। इन बच्चों को उसी देखभाल और सम्मान की जरूरत है जो इस समाज में हर व्यक्ति को मिलता है।"

अन्य खबरे