Breaking News

कबूतरबाजी करना दलेर मेहंदी को पड़ा भारी

15 Jul, 2022 588

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कबूतरबाजी करना गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehandi) को भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें इस गंभीर मामले में गिरफ़्तार किया गया है। पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में दलेर की दो साल की सजा बरकरार रखने का फैसला किया है। दलेर मेहंदी पर आरोप है कि वह और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। गौरतलब है कि ये कबूतरबाजी का मामला साल 2003 का है। इस मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। वहीं एफआईआर संख्या 498 दिनांक 27 अगस्त 2003 यू/एस 406,420,120बी, 465,468,471 आईपीसी और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम में एचएस ग्रेवाल की अदालत ने अपील के खिलाफ आरोपी गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सजा दी है। बता दें कि पहले भी दलेर मेहंदी को 16 मार्च 2018 को जेएमआईसी पटियाला द्वारा दो साल की सजा दी गई थी। अब पंजाब की पटियाला सेशन कोर्ट ने मानव तस्करी यानी कबूतरबाजी के मामले में उनकी कैद की सजा को बरकरार रखा है। बता दें कि कबूतरबाजी के खिलाफ अब लोगों में डर पैदा होगा।

अन्य खबरे