Breaking News

करीना ने कहा शाहिद को हैंडल करना मुश्किल था

21 Feb, 2020 908

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक ज़माना था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर के रोमांस के जबरदस्त चर्चे थे. हालांकि करीना कपूर खान और शाहिद कपूर से बात करने से बचते हुए नजर आए. लेकिन हाल ही में करीना ने अपनी फिल्म जब वी मेट में शाहिद के साथ काम करने और उनसे अलग होने और 'टशन' के सेट्स पर सैफ अली खान से मिलने पर बात की. ख़बरों के मुताबित करीना कपूर ने शाहिद के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने कहा है कि भाग्य के अपने कुछ प्लान होते हैं. जिंदगी उसी के हिसाब से चलती है. जब वी मेट की शूटिंग के दौरान से लेकर टशन के बीच काफी कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद हमने अपने रास्ते बदल दिए. करीना ने आगे कहा कि मेरी असल जिंदगी में और गीत की लाइफ में काफी कुछ चीजें एक सी हो रही थी. मेरे लिए उस वक्त निजी और प्रोफेशनल सब हैंडल करना काफी मुश्किल हो रहा था. करीना ने कहा की जब वी मेट के वक्त मैं शाहिद को डेट कर रही थी और उन्होंने जब वी मेट में काम करने के लिए उन्हें मनाया था. उन्होंने बताया कि शाहिद ने ही कहा था कि फिल्म में लड़की वाला जो हिस्सा है वो काफी मजेदार है और उन्हें इसे कर लेना चाहिए. हालांकि जब फिल्म हिट साबित हुई तब वो दोनों अलग हो चुके थे. करीना ने कहा की इस फिल्म और टशन की शूटिंग के दौरान काफी कुछ हुआ और उनकी जिंदगियों में भी. करीना ने बताया कि फिल्म टशन के दौरान वो सैफ अली खान से मिली. करीना ने कहा कि उन्हें लगा था कि टशन उनका करियर बदल देगी. हालांकि अब उन्हें लगता अहसास होता है कि जब वी मेटड ने उनका करियर बदला. टशन ने भी उनका जीवन बदला क्योंकि उनकी लाइफ में सैफ आए.

अन्य खबरे