Breaking News

कोरोना की चपेट में आने के बाद लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती

11 Jan, 2022 941

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया। लीजेंडरी सिंगर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने उनके अस्पताल में एडमिट होने की बात की पुष्टि की है। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड की अनेक हस्तियां भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। 

अन्य खबरे