कोरोना के डर से कपिल शर्मा ने पहना मास्क
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पूरी दुनिया में कोरोना के खतरनाक वायरस ने कोहराम मचा रखा है. इस जानलेवा वायरस से बचने के लिए जहां लोगों में खौफ है तो दूसरी तरफ टीवी के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी इससे डरकर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें वह मॉस्क लगाए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में कपिल ने लिखा-सावधानी ही सुरक्षा है! कपिल ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह काले रंग के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने मॉस्क भी लगाया हुआ है। दूसरी तस्वीर में वह हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कपिल की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टेलीविजन अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी कपिल का यह अवतार देखकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि बहुत हैंडसम लग रहे हो! कपिल इन दिनों सभी को कोरोनावायरस को लेकर सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। कपिल शर्मा हर हफ्ते शनिवार और रविवार को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए देश को खूब हंसाते हैं। उनका यह शो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। वहीं यह शो टीआरपी के मामले में भी आगे चल रहा है।