Breaking News

गंभीर रूप से बीमार हुए पाकिस्तान के हास्य कलाकार उमर शरीफ

15 Sep, 2021 964

संवाददाता/in24 न्यूज़।
दुनिया भर को अपनी अदाकारी से हंसाने वाले पाकिस्तान के वरिष्ठ हास्य कलाकार और टेलीविजन जगत की जानी-मानी हस्ती उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके परिवार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से शरीफ को इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। उमर (66) उप महाद्वीप के जाने-माने कलाकार और निर्माता हैं। इस समय वह कराची के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले साल उनकी बाईपास सर्जरी की गई थी और तब से ही उनकी सेहत में गिरावट आ रही है। उनकी पत्नी जरीन ने कहा कि वह व्हीलचेयर पर सिमट कर रह गए हैं और उन्हें तुरंत अमेरिका के विशेष डॉक्टरों से इलाज की जरूरत है। अगर वह अमेरिका नहीं जा सके तो उनके हृ्दय का ऑपरेशन यहां कराना होगा जो उनके लिए प्राणघातक हो सकता है। इस बीच, सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल और संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने अस्पताल में जाकर उमर का हाल जाना और उनकी पत्नी को भरोसा दिया कि वे उमर को अमेरिका भेजने की व्यवस्था करेंगे। बता दें कि उमर शरीफ की बीमारी की खबर से उनके प्रशंसकों में निराशा छा गई है। 

अन्य खबरे