Breaking News

गुरदास मान की गिरफ़्तारी की मांग, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

08 Sep, 2021 998

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब के मशहूर गायक गुरदास मान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खबर यह है कि मशहूर गायक गुरदास मान की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरदास मान ने यह याचिका धार्मिक भावनाओं को आहत करने के केस में लगाई थी। गुरदास मान पर 295 ए का केस दर्ज है। उधर, याचिका खारिज होने के बाद सिख संगठनों के सदस्यों ने गुरदास मान की गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। आज एसीपी बलविंदर इकबाल काहलों की अगुवाई में 2 थानों की पुलिस को कोर्ट परिसर और आसपास के रास्तों पर तैनात कर दिया गया। गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही सिख संगठनों ने बीएमसी चौक पर एकत्रित होकर गुरदास मान का पुतला फूंकते हुए मांग की थी कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए मान को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि कोर्ट चाहे मान को उसी वक्त छोड़ दे पर विवादित टिप्पणी के लिए उनको गिरफ्तार जरूर किया जाए। बता दें कि अबतक गुरदास मान की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अन्य खबरे