घर में गिरने से गायक जुबिन नौटियाल हुए घायल
02 Dec, 2022
805
संवाददाता/in24 न्यूज़.
गायक जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) अपने घर की सीढ़ियों से गुरुवार को अचानक गिर गए जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक जुबिन नौटियाल के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। उनके दाहिने हाथ की कोहनी टूट गई, उनकी पसलियां टूट गई और उनके सिर में भी गंभीर चोट लगई है। जुबिन नौटियाल को इस दुर्घटना के बाद अपने दाहिने हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल दाहिने हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है। फिलहाल वे रेस्ट पर हैं।