Breaking News

जयेश भाई जोरदार' में शालिनी पांडे होंगी रणवीर सिंह की हीरोइन

11 Dec, 2019 1189
संवाददाता/in24 न्यूज़।  
 रणवीर सिंह अपने दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते  हैं. अब रणवीर एक और धमाकेदार किरदार के साथ लोगों के बीच आनेवाले हैं. रणवीर जयेश भाई जोरदार में दिखाई देंगे और इसके लिए हीरोइन भी फाइनल हो चुकी है. शालिनी पांडे रणवीर के अपोझिट नजर आने वाली है. शालिनी मशहूर फिल्म अर्जुन रेड्डी फिल्म की हीरोइन है. जयेश भाई जोरदार' से शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.नवोदित लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठक्कर द्वारा लिखित और अभिनीत, जयेशभाई जोरदार महिला सशक्तिकरण कहानी है. फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में रणवीर को एक गुजराती पुरुष जयेशभाई के रूप में दिखाया गया है जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए और समाज में अपनी बेहतर स्थिति के लिए काम करने के लिए बाहर है.शलिनी की फिल्म में एंट्री की जानकारी यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया  के जरिये दी है.शालिनी ने साउथ की फिल्‍मों में काम करने से पहले जबलपुर में थिएटर आर्टिस्‍ट के तौर पर काम किया था. शालिनी को उनके 'अर्जुन रेड्डी' के परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें मिली थीं. फैंस इस खबर को सुनकर खुश हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.  

अन्य खबरे