Breaking News

तमिल की मशहूर अभिनेत्री वीजे चित्रा ने की आत्महत्या

09 Dec, 2020 898

संवाददाता/in24 न्यूज़।
तमिल की मशहूर टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा बुधवार सुबह एक होटल रूम में मृत पाई गईं। वीजे चित्रा की उम्र महज 28 साल थी। बताया जा रहा है कि चित्रा ने चेन्नई के नसरपेट में स्थित होटल के एक कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। होटल के कमरे में उनका शव लटका पाया गया है।  उन्होंने हाल ही में चेन्नई के एक मशहूर बिजनेसमैन हेमंत रवि से सगाई की थी। वीजे चित्रा के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। खबर यह भी है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग की थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था। लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली और तुरंत पुलिस को इस बारे में बताया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

अन्य खबरे